aarti laxmi ji ki लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
aarti laxmi ji ki लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

mata laxmi ki aarti | माता लक्ष्मी की आरती

mata laxmi ki aarti, mata ki aarti
Mata Laxmi Ki Aarti

माता लक्ष्मी की आरती - आज के समय में धन और वैभव के बिना व्यक्ति का जीवन अधुरा माना जाता है | इसी कारण से इस कलयुग में माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना अधिक की जाती है | हिन्दू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी जी को धन और सम्रद्धि की साक्षात् देवी माना जाता है | इस युग में माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए माता लक्ष्मी की आरती एवं पूजा की जाती है...

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, मैयाजी को निसदिन सेवत,
हरी विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता...

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता |
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख संपत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि - सिद्धि धन पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता |
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

जिस घर में तुम रहती, तंह सब सद्गुण आता |
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता |
खान पान का वैभव, सब तुम से आता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

शुभ गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता |
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता...

ॐ जय लक्ष्मी माता, ओ मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, मैयाजी को निसदिन सेवत,
हरी विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता...

Also read......

Maa Durga Ki Aarti